भारतीय गोल्फर अदिति अशोक (Aditi Ashok) टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में गोल्फ में भारत के पहले पदक की दावेदार बनी हुई हैं. 23 वर्षीय अदिति ने तीसरे दौर में तीन अंडर 68 स्कोर करके दूसरा स्थान बनाये रखा है. अदिति तीन दौर के बाद 12 अंडर 201 के स्कोर के साथ अकेली दूसरे स्थान पर है. अमेरिका की नेली कोर्डा 5 अंडर 198 स्कोर के साथ शीर्ष पर चल रही हैं. कोर्डा भारतीय गोल्फर से सिर्फ तीन स्ट्रोक ही आगे हैं. ऐसे में अदिति के पास गोल्ड जीतने का भी मौका है लेकिन ये शनिवार के मौसम पर निर्भर करेगा कि मुकाबला शुरू हो पाता है या नहीं.आखिरी और चौथे राउंड का मुकाबला शनिवार (7 अगस्त) को होना है लेकिन मौसम खराब दिख रहा है. मौसम खराब होने की वजह से अगर मुकाबला नहीं होता है तो तीसरे राउंड तक के ही स्कोर गिने जाएंगे. ऐसे में अदिति अशोक सिल्वर मेडल जीत सकती है. अदिति का यह दूसरा ओलंपिक है. रियो (2016) में वह 41वें स्थान पर थी. टोक्यो में अदिति से इतने कमाल के प्रदर्शन किसी ने नहीं की होगी लेकिन भारतीय गोल्फर ने तीन दिनों से तहलका मचाया हुआ है.
Indian golfer Aditi Ashok carded a three-under 68 in the third round to hold on to the second position and remain in strong contention for the country’s maiden Olympic medal in sports on friday
#AditiAshok #TokyoOlympic
देखिये लोकल खबरें, लोकल अंदाज़ में सिर्फ KADAK NEWS Channel पर
KADAK is an Indian Hindi news channel which provides local as well as national news 24*7 with detailed news coverage. KADAK also covers Local regional stories, Entertainment News, Political News, Election News, Sports News, Cricket and Lifestyle Updates.
#KADAK
Follow us:
Facebook:
Website:
Twitter:
This article was gathered automatically by our news bot. We help YouTubers by driving traffic to them for free. The featured image in this article is the thumbnail of the embedded video.